home page

रंगापारा पुलिस ने हरियाणा के दो ठगों को किया गिरफ्तार

 | 
रंगापारा पुलिस ने हरियाणा के दो ठगों को किया गिरफ्तार


रंगापारा पुलिस ने हरियाणा के दो ठगों को किया गिरफ्तार


शोणितपुर (असम), 06 अक्टूबर (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा पुलिस ने हरियाणा में अभियान चलाकर दो अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों मोबाइल फोन के जरिए असम के विभिन्न इलाकों के लोगों को ठगी का शिकार बनाकर रुपये ऐंठते थे।

रंगापारा पुलिस ने आज बताया है कि पुलिस अधिकारी धनजीत हालोई के नेतृत्व में टीम ने हरियाणा से एम. शकिब और बिहार निवासी इश्तियाक आलम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को रंगापारा थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित मोबाइल फोन के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। जांच के बाद दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए आज तेजपुर कोर्ट में पेश किया गया है, इस मामले में आगे की कार्रवाई की प्रतिक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा