home page

ऑपरेशन व्हाइट पाउडर : 23 किलो गांजे के साथ दो आराेपित तस्कर गिरफ्तार

 | 
ऑपरेशन व्हाइट पाउडर : 23 किलो गांजे के साथ दो आराेपित तस्कर गिरफ्तार


कानपुर, 23 मार्च (हि.स.)। मादक पदार्थों पर नकेल लगाने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत क्राइम ब्रांच और पनकी थाना पुलिस ने सोमवार को दो आराेपित गांजा तस्करों का पकड़ है। इनके कब्जे से पुलिस काे 23 किलो 501 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके ने गांजा तस्करी का खुलासा किया। उन्हाेंने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की ओर से लगातार मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सटीक सूचना के आधार पर कपली मार्ग पानी की टंकी के पास से दो शातिर आराेपिताें काे गिरफ्तार किया गया है। आराेपिताें की पहचान जूही थाना क्षेत्र निवासी अंकित और काकादेव निवासी दीपक जायसवाल के रूप में हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में आराेपिताें से पता चला है कि उड़ीसा के भुवनेश्वर और संबलपुर से गंजे की खेत हैं। वहां से 15 से 20 हजार रुपये में गांजा लाॅकर शहर के विभिन्न इलाकों में 20 से 30 हजार रुपये में बेचते हैं। एक ट्रिप में दोनों को करीब डेढ़ लाख रुपये का मुनाफा होता है। इस बार दोनों शातिर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से बिना टिकट की यात्रा करते हुए गांजा ला रहे थे। रास्ते में उन्हें टीटी ने रोककर टिकट न होने पर जुर्माना किया।

तस्करों ने बताया कि वह महीने में दो बार उड़ीसा जाते हैं। बीते तीन दिन पूर्व ही वे लाेग उड़ीसा गए थे, जहां से 23 किलो 500 ग्राम गांजा लेकर आए थे। जिसे शहर के कल्याणपुर, सजेती, पनकी और काकादेव समेत अन्य इलाकों में सप्लाई करने वाले थे, इससे पूर्व पुलिस उन्हें दबाेच लिया।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप