धोखाधड़ी कर बैंक से पैसा निकालने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
| Jul 11, 2026, 23:18 IST
नोएडा, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले के थाना बीटा- दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने एक बैंक के खाते से धोखाधड़ी करके 49 लाख 39 हजार 625 रूपये निकाले थे।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दादरी के ग्राम घोड़ी बछेड़ा प्रीतम, साहिबाबाद का सनी ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन बदमाशों ने एक बैंक से धोखाधड़ी करके 49 लाख 39 हजार 625 रूपये निकाल लिया था। इस घटना की जांच उप निरीक्षक अंकित कुमार कर रहे थे। उन्होंने एक सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

