home page

महलगांव पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार,बायोमैट्रिक मशीन

 | 
महलगांव पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार,बायोमैट्रिक मशीन


अररिया 05 जुलाई(हि.स.)।

जिले की महलगांव थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मौके से एक बायोमैट्रिक मशीन, तीन मोबाइल फोन और 19 फिंगरप्रिंट बरामद किए गए हैं।

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को सूचना मिली थी कि चिरह पंचायत के उदा गांव वार्ड संख्या 8 स्थित एक घर में साइबर ठगी का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान किशनपुर वार्ड संख्या छह निवासी सोनू कुमार पिता चंद्रानंद मंडल एवं प्रदीप कुमार पिता विनोद मंडल दोनों को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार आरोपित फर्जी बायोमैट्रिक और फिंगरप्रिंट के जरिए लोगों के बैंक खातों से अवैध निकासी कर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।मामले में महलगांव थाना में कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।तो वहीं पुलिस ने कांड संख्या 102/24 के नामजद अभियुक्त कुरसैल गांव निवासी रेहान पिता सऊद को भी गिरफ्तार किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर