गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार
| Mar 20, 2026, 20:17 IST
नोएडा, 20 मार्च (हि.स.)। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो बदमाशों को थाना बीटा- दो पुलिस ने शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अर्जुन पुत्र भूरा तथा राहुल पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि राहुल के ऊपर पूर्व में 16 तथा अर्जुन के ऊपर पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग वाहन चोरी की वारदातें करते हैं। इनके खिलाफ थाना बीटा- दो में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पूर्व में पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी की गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

