home page

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार

 | 
प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार


प्रतापगढ़, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लीलापुर थानांतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गुरुवार रात दो शातिर बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि लीलापुर थाना पुलिस बल ने औरी का पुरवा, सगरासुन्दरपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंडित का पुरवा की ओर से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास करने पर दोनों तेजी से भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया एवं गंगा पुत्री पुल की ओर बीहड़ क्षेत्र ग्राम सकुहाबाद में घेराबंदी की गई। घिर जाने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम

सराय मकाई लीलापुर निवासी अफजल उर्फ जानी और मिश्रपुर निवासी अमन शेख उर्फ अरमान बताया। दोनों के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी