home page

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा

 | 
दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा


अररिया,05 जून(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया नया टोला वार्ड संख्या 11 में शिवराम मंडल पिता गिरानंद मंडल के घर दो बाइक पर सवार चार बदमाश लूटपाट की नीयत से घुसे। जिसमें से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। जबकि दो बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से गृहस्वामिनी गीता देवी के गले का सोने का चेन छीनकर मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस और एक बुलेट निबंधन संख्या बीआर 38-2209 बरामद किया गया।मामले को लेकर गृहस्वामी शिवराम मंडल ने शुक्रवार को फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।भीड़ के हत्थे चढ़ा बदमाश में एक भरगामा थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड संख्या 5 निवासी 22 वर्षीय सौरभ कुमार पिता स्व.शिवनारायण मंडल और दूसरा सिमराहा थाना क्षेत्र के बेलाही गांव का रहने वाला 20 वर्षीय रवि कुमार पिता रमेश मंडल है।

थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि दोपहर को जब वह मकई के फसल को सुखा रहा था तो दो बाइक पर सवार चार बदमाश सीधे उसके दरवाजे पर पहुंचकर आंगन में घुस गया और उसकी पत्नी गीता देवी के साथ मारपीट करने लगा।विरोध करने पर पिस्टल की बट से चेहरे पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे उसकी पत्नी का खून तेजी से बहने लगा।जबकि बदमाशों ने उनके ऊपर हथियार सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी क्रम में बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने का चेन कीमत 70 हजार रूपये छिन कर हथियार लहराते हुए एक बाइक से भाग गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार बदमाशों को अगल बगल के लोगों ने पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई की। जिसमें एक बदमाश भी बुरी तरह घायल हुआ।पकड़ गए बदमाश के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया।पीड़ित गृहस्वामी ने घटना से डर और भय होने की बात करते हुए जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।

मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दो बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ बुलेट बाइक बरामद होने की जानकारी दी।घायल बदमाश का फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज देने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर