देवरिया में दो तस्कर गिरफ्तार, 9 गोवंश कराए मुक्त
देवरिया, 27 मार्च (हि.स.)। जनपद की बनकटा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 9 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि थाना बनकटा पुलिस ने गुरुवार रात एक सूचना पर ग्राम धरहनिया स्थित मुर्गी फार्म के पास वाहनों चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पिकअप वाहन यूपी (यूपी 52 बीटी 3660) से बिहार ले जाए जा रहे 9 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त परान छपरा निवासी हीरा यादव और वार्ड नंबर एक भगड़ा भवानी निवासी दिलीप तुरहा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

