home page

पति के ताने पर दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 | 
पति के ताने पर दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


नवादा, 01 जुलाई (हि.स.)। जिले के अकबरपुर थाने के पिथौरी गांव में एक महिला ने दूसरे पुरुष से बात करने के पति के ताने सुनकर बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस मामले की जांच कर रही।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान पिथौरी गांव निवासी विजय शर्मा की पत्नी करीना देवी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि करीना की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।

मृतका के पति विजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद भी करीना किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत करती थी। विजय का आरोप है कि उसने कई बार पत्नी को ऐसा करने से मना किया और समझाने की कोशिश की. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ।

पति के मुताबिक, घटना से पहले भी इसी मुद्दे को लेकर घर में कहासुनी हुई थी. उसने पत्नी को दोबारा फोन पर बातचीत नहीं करने के लिए कहा था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर करीना ने यह कदम उठा लिया ।

विजय शर्मा ने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले भी इस मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई थी. हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. उस समय करीना ने दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बनने का भरोसा दिया था।

मृतका की मां का बयान भी सामने आया है. उन्होंने अपने दामाद पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है. महिला की मां ने बताया कि शादी से पहले उनकी बेटी किसी से बातचीत करती थी, लेकिन शादी के बाद उसने भरोसा दिलाया था कि अब उसका किसी से संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने दामाद की बातों को ही आधार मान रही हैं। पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन