home page

भोपाल में आत्महत्या के दो मामले, लैब संचालक ने लगाई फांसी, किसान ने सल्फास खाकर दी जान

 | 
भोपाल में आत्महत्या के दो मामले, लैब संचालक ने लगाई फांसी, किसान ने सल्फास खाकर दी जान


भोपाल में आत्महत्या के दो मामले, लैब संचालक ने लगाई फांसी, किसान ने सल्फास खाकर दी जान


भोपाल, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात दो अलग-अलग इलाकों में हुई आत्महत्या की दाे घटनाएं सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मामलों में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

कोलार में लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

पहला मामला राजधानी भाेपाल के काेलार थाना क्षेत्र का है। यहां कोलार रोड स्थित गिरधर अपार्टमेंट में रहने वाले 40 वर्षीय लैब संचालक ने मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया है कि घटना से पहले उनका पत्नी से भोजन को लेकर मामूली विवाद हुआ था। नाराज होकर वे कुछ समय के लिए घर से बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद वे वापस लौटे, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार तड़के पत्नी ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बुधवार दाेपहर काे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के दो स्कूली बेटे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

ईंटखेड़ी में किसान ने सल्फास खाकर दी जान

दूसरी घटना ईंटखेड़ी क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय किसान ने सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में पत्नी से चल रहे विवाद को वजह माना जा रहा है। मृतक के परिजनों के अनुसार, पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा था और पिछले एक वर्ष से मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि वह फोन पर अन्य मामलों में फंसाने की धमकी देती थी और बच्चों से मिलने नहीं देती थी, जिससे युवक मानसिक रूप से तनाव में था। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे