home page

25-25 हजार के दो इनामी गाै तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

 | 
25-25 हजार के दो इनामी गाै तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल


मीरजापुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चुनार कोतवाली और जमालपुर थाना पुलिस ने गाै-तस्करी के मामलों में वांछित चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चुनार पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 600/2025 में वांछित अभियुक्त अब्दुल साहिद (37) पुत्र महिबुल्ला निवासी दिलाही खैराही थाना कर्मा (सोनभद्र) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

वहीं थाना चुनार पर दर्ज मुकदमा संख्या 93/2026 में वांछित दूसरे इनामी अभियुक्त शकील अंसारी (21) पुत्र कमरूद्दीन अंसारी निवासी तोरी थाना भगवानपुर जनपद भभुआ, बिहार को थाना जमालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना चुनार के प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह और थाना जमालपुर के उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा