तीन किलो 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ माेटरसाइकिल सवार दाे आराेपित गिरफ्तार
कांकेर, 27 अगस्त (हि.स.)। जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम ने आज गुुरूवार काे ग्राम तोड़हुर प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी कर तीन किलो 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ माेटरसाइकिल सवार दो आराेपिताें कमल मंडल एवं चिरंजीत मंडल काे गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित कमल मंडल के कब्जे से 2 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा, एवं चिरंजीत मंडल से एक किलो 520 ग्राम अवैध गांजा, दाे माेटरसाइकिल एवं दाे मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपिताें के खिलाफ एनडीपीएस ( नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आराेपिताें को अदालत के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

