home page

गौरा में चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

 | 
गौरा में चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार


सारण, 13 जुलाई (हि.स.)। गौरा वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत गौरा थाना क्षेत्र के मझवलिया के समीप से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। जब नगरा की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दो अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोतिहारी जिले के पकड़ी दयालपुर निवासी शाही करोड़ी और बीरा करोड़ी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने बिना कागजात की एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, एक चाकू और लोहा काटने वाला कटर बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि वे अपने साथियों के साथ मसरख की तरफ चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इस मामले में गौरा थाना कांड संख्या-243/26 दर्ज कर पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार