home page

अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

 | 
अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार


देवरिया, 30 मार्च (हि.स.) । जिले की कोतवाली पुलिस ने रविवार रात को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं।

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड की तरफ जाने वाले रास्ते से दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। इन दोनों की पहचान नाथनगर निवासी

लकी गौड़ को 1.210 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं, चीनी मिल ग्राउण्ड के पास से अभियुक्त भगवान चौराहा निवासी राज पटेल को 1.132 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की गई है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक