home page

सीवान में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

 | 
सीवान में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार


सीवान, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को आपराधिक घटना की साजिश रच रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है।

एसपी पुरन कुमार झा के अनुसार भगवानपुरहाट थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गजियापुर महमदा मेन रोड पर कुछ व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार और सर्वजीत कुमार , दोनों निवासी महमदा, थाना भगवानपुरहाट, जिला सीवान के रूप में हुई है।एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में भगवानपुरहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma