home page

अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

 | 

सीवान, 24 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर सीवान पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि नगर थाना कांड संख्या 448/26 से संबंधित आरोपी गांधी मैदान के पास देखा गया है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान राम गिरी को एक देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए एक अन्य आरोपी अजय प्रसाद का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर अजय प्रसाद को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी किया गया कॉपर पाइप बरामद किया।

एसपी ने कहा कि इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma