बलरामपुर में 100 रुपयों के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
बलरामपुर, 27 मई (हि.स.)। बलरामपुर में कोतवाली नगर की पुलिस ने मिली सूचना पर 100 रुपयों के 14 जाली नोटों के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा है। पकड़ें गये युवकाें के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है जिसका वैध पेपर न होने से उसे सीज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस को मिली सूचना पर न्यू ग्रीन सिटी कालोनी के पास से दो युवकों के पास से 100-100 रुपये के 14 नोट बरामद किए गए। पकड़ें गये युवकाें ने अपना नाम व पता मनीष मौर्या पुत्र इन्द्राज मौर्या निवासी साहपुर मौलानी थाना कन्धरा पुर जनपद आजमगढ़ व वर्तमान पता काशीराम कालोनी पुलिस आफिस के पास थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर तथा उमेश कुमार पुत्र किशोरी निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर बताया। इनके पास से मिली एक अदद मोटरसाइकिल वैध पेपर न होने के कारण एमवी एक्ट में सीज किया गया है।
पकड़े गये युवकाें ने पुलिस काे पूछताछ में बताया कि हम लोग कई जगह पर नकली नोट चलाये हैं और जहां पर पकड़े जाने का डर लगने लगता है वहां पर असली नोट चलाकर बच जाते हैं लेकिन आज पुलिस ने हम लोगों को असली व नकली नोटों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन

