home page

टीटागढ़ में हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, दो पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद

 | 
टीटागढ़ में हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, दो पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद


उत्तर 24 परगना, 11 अगस्त (हि. स.)। जिले के टीटागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लाल बाबू राम (34) और राजा कुमार शाह (26) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो 7-एमएम पिस्तौल, 17 राउंड 7.65 एमएम के कारतूस, चार मैगजीन और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को आरएफएस ड्यूटी के दौरान टीटागढ़ थाने के एसआई सोमनाथ सामंत को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि बीटी रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के पास एक सफेद रंग की सुजुकी डिजायर कार में कुछ लोग संदिग्ध हालत में इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो 7-एमएम पिस्तौल, 17 राउंड 7.65 एमएम के कारतूस, चार मैगजीन और एक लाख दस हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली।

पुलिस की लिखित शिकायत के आधार पर टीटागढ़ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने अदालत में पेश किया और उनकी पुलिस हिरासत की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय