पैंतीस कार्टून शराब ,मालवाहक गाड़ी के साथ दो गिरफ्तार
पश्चिम चम्पारण (बगहा),26अप्रैल(हि.स.)।बगहा पुलिस जिला के नदी थाना अंतर्गत रेहुवा चेकपोस्ट पर एक ब्लू कलर का पियाजियो तीन चक्का मालवाहक गाडी से दो व्यक्ति के साथ 302.4 लीटर अंग्रेजी शराब नदी थाना ने बरामद किया है।
बरामद किया गया शराब पैंतीस कार्टन में था। उक्त आशय की सूचना प्रभारी पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने दी है।आगे बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति में पहला नाम व्यास प्रसाद है,जिसकी उम्र 31 वर्ष है,पिता का नाम दरोगा प्रसाद ग्राम गेहुंआ ,थाना जमोबाजार जिला सिवान है।वही दुसरे का नाम अमर सिंह ,उम्र 36 वर्ष पिता का नाम मोतीलाल ,ग्राम भरूआसमेरपुर ,जिला हमीरपुर उतर प्रदेश है । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

