home page

नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई, हुक्काबार से दो गिरफ्तार

 | 
नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई, हुक्काबार से दो गिरफ्तार


नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई, हुक्काबार से दो गिरफ्तार


कानपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बर्रा क्षेत्र स्थित यूपी 78 होटल एवं रेस्टोरेंट में छापा मारकर पुलिस ने कथित रूप से हुक्काबार संचालित करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से नौ हुक्के, छह चिलम और तंबाकू समेत हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार और उससे जुड़े मामलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बर्रा पुलिस को आठ अक्टूबर को सूचना मिली थी कि यूपी 78 होटल एवं रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आकाश तिवारी निवासी साकेत नगर, जूही कॉलोनी और अभिषेक कुमार निवासी भीम नगर कच्ची बस्ती, जूही कला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से नौ हुक्के, छह चिलम, पांच पाइप, कोयले का एक खुला पैकेट, फ्लेवरयुक्त तंबाकू का एक खुला पैकेट, सात क्लाउड, दो प्लकर और नोजल का एक खुला पैकेट बरामद किया।

बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप