तस्करी कर अवैध रूप से शराब ऑनलाइन सप्लाई करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
नोएडा, 21 जुलाई (हि.स.)। नोएडा में जिला आबकारी विभाग ने तस्करी की अंग्रेजी शराब को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए होम डिलीवरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 27 बोतल शराब बरामद की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह और थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात सोमवार को एक संयुक्त कार्रवाई के तहत अनिल पुत्र प्रेमपाल सिंह और कमल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से टीम ने 27 बोतल विदेशी मदिरा बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित सेक्टर 78 और आसपास की सोसाइटी में ऑनलाइन अवैध रूप से मदिरा सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से बरामद शराब पर उत्तर प्रदेश का क्यूआर कोड नहीं था। उनके अनुसार, यह लोग अन्य प्रांत से सस्ते दाम पर मदिरा मंगवा कर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

