home page

साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले दो गिरफ्तार

 | 
साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले दो गिरफ्तार


नोएडा, 20 मार्च (हि.स.)। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया है। ये बदमाश साइबर अपराधियों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाते हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को ऋषभ तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी जनपद अमेठी तथा कुंवर शुक्ला पुत्र रामगोपाल शुक्ला निवासी जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि अभियुक्त अपने बैंक अकाउंट को साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाते हैं। ये लोग साइबर अपराधियों से मोटी रकम कमीशन के रूप में लेते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी