भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 27 अप्रैल (हि. स.)। सिलीगुड़ी में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बानू बेगम (30) और मो. इद्रिज अली (36) है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात परिवहन नगर इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध महिला और पुरुष को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 401 ग्राम ब्राउन शुगर और दस हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए है। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपित को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

