ऑपरेशन प्रहार के तहत आरएस थाना पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार
अररिया, 26 जून(हि.स.)।
अररिया एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आरएस थाना पुलिस की ओर से अररिया रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327ई में वाहन चेकिंग के दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।गिरफ्तार दोनों युवक रानीगंज थाना क्षेत्र के नड़की वार्ड संख्या चार का रहने वाला है,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।स्मैक के साथ गिरफ्तार युवकों में 28 वर्षीय रवि कुमार पिता अशोक सिंह और 23 वर्षीय गुलशन कुमार पिता पृथ्वीचंद यादव है।शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि आरएस थाना पुलिस की ओर से अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327ई में स्टार ग्लोबल स्कूल के पास मुहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर नियमित तौर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में अररिया की ओर से एक तेज पल्सर बाइक संख्या बीआर38एआर-1095 पुलिस की वाहन चेकिंग को देखकर भागने का प्रयास किया,जिसे पुलिस के अधिकारी और जवानों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया।पुलिस के द्वारा युवकों को तलाशी लेने के क्रम में रवि कुमार के पास से प्लास्टिक बॉक्स में छिपाकर रखे गए 101 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई।पुलिस ने बाइक समेत दोनों के पास से दो मोबाइल भी जब्त किया।मामले को लेकर आरएस थाना में कांड संख्या 144/26 धारा 8(सी),21(बी) और 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, सौदागर कुमार,एसआई गणेश साह,होमगार्ड के जवान अंजार आलम, नेहा कुमारी और चौकीदार अशरफ शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

