home page

युवक की गला घोंटकर हत्या, दो हिरासत में

 | 
युवक की गला घोंटकर हत्या, दो हिरासत में


सिलीगुड़ी, 04 जून (हि. स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 31 नंबर वार्ड अंतर्गत नौकाघाट इलाके में महानंदा नदी के किनारे जंगल से एक युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने दो युवक को हिरासत में लिया। आरोपितों के नाम संजीव दास और विशाल दास है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपराध कबूल कर लिया है।

दरअसल, 22 मई की सुबह नौकाघाट इलाके में महानंदा नदी के किनारे जंगल से सुकुमार परिदा उर्फ लामा का शव पुलिस ने बरामद किया था। एनजेपी थाने के आईसी रंजन दास के नेतृत्व में सादे कपड़ों में पुलिस टीम ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। जिसके बाद बीती रात पुलिस ने उसके दो साथी संजीव दास और विशाल दास संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि 21 मई की रात तीनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सुकुमार का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक वैन में डालकर नौकाघाट ले गए और महानंदा नदी के किनारे जंगल में फेंककर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों को हिरासत में लिया। गुरुवार को दोनों आरोपितों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए सात दिन की रिमांड की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार