home page

फर्जी भूस्वामी बनकर जमीन का केवाला करने वाला दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
फर्जी भूस्वामी बनकर जमीन का केवाला करने वाला दो आरोपित गिरफ्तार


अररिया, 23 मई(हि.स.)।

कुट रचना कर जाली दस्तावेज तैयार कर फर्जी भूस्वामी बनकर जमीन का केवाला करने वाला दो आरोपित को अररिया जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास के संजय मंडल पिता महेश मंडल और जीवछ मंडल पिता ब्रह्मदेव मंडल है। पुलिस ने इनके पास से केवाला के समय प्रयुक्त फर्जी आधार कार्ड, मूल आधार कार्ड अन्य दस्तावेज के साथ दो मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 239/2026 दिनांक 06.05.2026 बीएनएस की धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2) और 3(5) के तहत दर्ज मामले में की है।

शनिवार शाम को एसपी जितेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि अररिया निबंधन कार्यालय के कर्मचारी पंकज कुमार ने सूचित कुमार मंडल एवं गवाह सच्चिदानंद मंडल की मिलीभगत से आधार में छेड़छाड़ कर भूस्वामी के बदले खड़े होकर डीड 7175 निबंधित कराने का मामला दर्ज कराया था।जिसमें उन्होंने कुट रचनाएं छेड़छाड़ करने की बात कही थी।

एसपी ने बताया कि इस मामले के उद्भेदन को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।जिन्होंने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए मामले में दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी किए जाने के बात कही। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,रानीगंज थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार,नगर थाना के एसआई रामलखन चौधरी समेत डीआईयू की टीम शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर