101 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार धंधेबाज और एक किशोरी हिरासत में
अररिया 12 अगस्त(हि.स.)।
अररिया आरएस थाना पुलिस ने सेरिया सिरसिया मालगोदाम रोड कब्रिस्तान के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक पर सवार एक किशोरी के साथ नशे के सौदागर मो.मकतूर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद किया।जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बुधवार शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरएस थाना पुलिस की ओर से सेरिया सिरसिया मालगोदाम रोड कब्रिस्तान के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी।
इसी क्रम में एक तेज मोटरसाइकिल भागने की कोशिश की,जिसे पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया।बाइक पर एक नाबालिग किशोरी के साथ भोकराह वार्ड संख्या 8 निवासी 32 वर्षीय मो.मकतूर पिता उमर फारूक सवार था,जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
मामले में आरस थाना में कांड संख्या 189/2026 दिनांक 12.08.2026 धारा 8(सी),21(सी),25 एनडीपीएस एक्ट और 111(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार जेल जा चुके हैं। विधि विरुद्ध किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है,जबकि मुख्य आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
छापामारी टीम में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,एसआई अखिलेश कुमार,एएसआई सुनील कुमार सिंह और रिजर्व बल के जवान शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

