home page

एनजेपी स्टेशन पर गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, 35 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

 | 
एनजेपी स्टेशन पर गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, 35 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 06 अक्टूबर (हि. स.)। एनजेपी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर तलाशी अभियान के दौरान करीब 35 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उज्जवल पासवान (22) और उज्ज्वल चंद्र (21) के रूप में हुई है। दोनों असम के निवासी बताए गए है।

जीआरपी सूत्रों के अनुसार, दोनों ट्रेन से असम से एनजेपी पहुंचे थे और प्लेटफार्म नंबर छह पर मंगलवार दोपहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग से 30 पैकेट में रखा करीब 35 किलो गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपित असम से गांजा लेकर एनजेपी पहुंचे थे और यहां किसी व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देने का इंतजार कर रहे थे। संयुक्त अभियान के कारण तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। जीआरपी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उन्हें बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क और गांजा की डिलीवरी लेने वाले लोगों के बारे में पता लगाने के लिए जीआरपी एसओजी की टीम जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार