प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार
| May 23, 2026, 20:06 IST
सिलीगुड़ी, 23 मई (हि. स.)। शहर के छोटा फांपड़ी इलाके में शनिवार को छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवती सहित दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विशा देव और सुकमिति लिम्बु के रूप में हुई है। दोनों ही छोटा फांपड़ी इलाके के निवासी बताए जा रहे है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशीघर चौकी की पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध कफ सिरप की सप्लाई होने वाली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को युवक के साथ हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो बैग से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आशीघर चौकी की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

