home page

अररिया के दो युवक नेपाल में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

 | 
अररिया के दो युवक नेपाल में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार


अररिया 22 जुलाई(हि.स.)।

अररिया के दो युवक सीमा पार नेपाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ब्राउन शुगर के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया।नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दोनों युवकों को मोरंग जिला के रंगेली के पास से गिरफ्तार किया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नेपाल के डीएसपी जीवन निरौला के अनुसार,यह गिरफ्तारी गुप्त सुचना के आधार पर किया गया।टीम को सूचना मिली थी कि बस पार्क में ब्राउन शुगर का कारोबार हो रहा है।

सूचना के आधार पर भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38एएच/3193 और बीआर38 एक्यू/8243 पर सवार अररिया के बौकाहा मझरानिवासी 28 वर्षीय मो. मुन्ना और 25 वर्षीय मो. मुकुल के पास जांच के क्रम में 104 ग्राम 240 मिलिग्राम ब्राउन शुगर एक प्लास्टिक में से बरामद किया गया गिरफ्तार किए गए मो. मुन्ना और मो. मुकुल को आगे की कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यलय रानी के सुपुर्द किया गया है ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर