home page

कांकेर में 20.235 किलो गांजा के साथ कार सवार दाे आरोपित गिरफ्तार

 | 
कांकेर में 20.235 किलो गांजा के साथ कार सवार दाे आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 29 अगस्त (हि.स.)। जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन के मामले में दाे आरोपिताें काे गिरफ्तार किया है। दाेनाें काे आराेपिताें के ख‍िलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत कार्रवाई उपरांत आज शन‍िवार को न्‍याय‍िक र‍िमांड पर भेज द‍िया है।

गिरफ्तार आराेपिताें में शुभम मांढरे (20), निवासी किदवई वार्ड, देसाईगंज वाडसा, जिला गढ़चिरौली एवं समीर पीलारे (22), निवासी जुनी वाडसा, थाना देसाईगंज, जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र शाम‍िल है। उनके कब्जे से 20.235 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.52 लाख रुपए बताई गई है। मामले में सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 297/2026 दर्ज कर दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) और 29 के तहत कार्रवाही उपरांत आज पुलिस ने दोनों आरोपितों को रिमांड़ पर रवाना कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस की टीम कांकेर बाईपास, आवासपारा और मनकेशरी चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हुंडई एस्टर कार क्रमांक सीजी- 08-बीजी-6871 वहां पहुंची। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में एक सफेद प्लास्टिक बोरी और भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें 20.235 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ आरोपितों के कब्जे से नकद राशि, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल हुंडई एस्टर कार भी जब्त की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे