home page

सिरसा: चोरी के दो आरोपी काबू, सामान बरामद

 | 
सिरसा: चोरी के दो आरोपी काबू, सामान बरामद


सिरसा, 25 मार्च (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने कृषि औजार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय सिंह व सतबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ चोरी के आधा दर्जन मामले पहले भी दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा जिले के गांव माधोसिंघाना निवासी बगीचा सिंह पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसने ढाणी के बाहर कृषि में उपयोग होने वाले औजार रखे थे जो कि अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। पीडि़त व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलााफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सिंह व सतवीर सिंह को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कृषि औजार रोटावेटर भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशा करने का आदि हैं और अकसर नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो दोनों के खिलाफ चोरी के करीब आधा दर्जन मामले दजे हैं। उन्हाेंने बताया कि गिराेह के अन्य सदस्याें के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसा निवासी गगनदीप के रूप में हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma