home page

सुलतानपुर : हत्याकांड के दो इनामी आरोपित गिरफ्तार

 | 
सुलतानपुर : हत्याकांड के दो इनामी आरोपित गिरफ्तार


सुलतानपुर, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना शिवगढ़ पुलिस टीम ने जसवंत हत्याकांड के दो इनामी आरोपितों को बुधवार गिरफ्तार किया है। आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की है।

क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि शिवगढ़ थान पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित सूरज सिंह (21)पुत्र रामसरन व धनंजय पुत्र रामजस (21) निवासीगण भिटौरा थाना शिवगढ़ को न्यायालय के तहत जेल भेजा गया है।

इसके पूर्व पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपित सुरेश सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, रामजश पुत्र विजय बहादुर और नीरज सिंह पुत्र रामशरन सिंह निवासीगण भिटौरा थाना शिवगढ़ को

गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उल्लेखनीय है कि भटौरा गांव में 28 मार्च दिन मंगलवार की रात लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, लेकिन दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बहन बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, सीओ सिटी सौरभ सावंत और तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान पति मान सिंह और उनके साथियों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की जांच को लेकर पुरानी रंजिश थी। हमलावरों में प्रधान पति के साथ रामशरण, रामजस, रामसुरेश, नीरज, सूरज और धनंजय समेत कई अन्य को आरोपित बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना में पुलिस की दो टीमें आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में आज दो और आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त