home page

जगदलपुर बस स्टैंड से 32 किलो गांजा के साथ राजस्थान के दो आराेपित गिरफ्तार

 | 
जगदलपुर बस स्टैंड से 32 किलो गांजा के साथ राजस्थान के दो आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के बोधघाट थाना पुलिस ने जगदलपुर के नए बस स्टैंड से आज शनिवार काे गांजा तस्करी के आरोप में राजस्थान के दो आराेपित पालेन्द्र चौधरी (20 वर्ष), पिता तेजसिंह चौधरी एवं धर्मेंद्र कुमार (18 वर्ष), पिता पप्पू, निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आराेपित गांजा लेकर बस से राजस्थान की तरफ जाने की तैयारी में थे। आरोपित के कब्जे से 32.813 किलोग्राम गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन और 2,100 रुपये नगद जब्त किए हैं।

बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर भेजी गई। जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे दो आराेपित पालेन्द्र चौधरी (20 वर्ष), पिता तेजसिंह चौधरी एवं धर्मेंद्र कुमार (18 वर्ष), पिता पप्पू, निवासी राजस्थान गिरफ्तार कर दाेनाे के संयुक्त कब्जे से 32.813 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपित के खिलाफ अपराध धारा 20(b)ii(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड के लिए रवाना किया गया। पुलिस तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और गांजा के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उपनिरीक्षक ललित सिंह नेगी, पीएसआई अफसाना, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग और सुनील मनहर सहित आरक्षक विजय तिर्की, राजेश कश्यप, युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर, कामदेव दर्रो, रामचंद साहू और अजीत सरकार का याेगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे