home page

अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपित गिरफ्तार, चाकू और तलवार जब्त

 | 
अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपित गिरफ्तार, चाकू और तलवार जब्त


अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपित गिरफ्तार, चाकू और तलवार जब्त


- टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत दोनों आरोपितों पर दर्ज किया गया मामला

रायपुर, 22 नवम्बर (हि. स.)। शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में टिकरापारा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो अलग-अलग आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक चाकू और एक तलवार जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीसीपी वेस्ट रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग और सिविल पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इसी दौरान 22 नवंबर 2026 को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद कौनेन (19 वर्ष), पिता मोहम्मद यूनुस, निवासी मदनी चौक, संजय नगर को एक चाकू के साथ पकड़ा। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 1064/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, दूसरे मामले में मोहम्मद अहमद (25 वर्ष), पिता अली मोहम्मद, निवासी संजय नगर, ख्वाजा गली को तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 1065/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। टिकरापारा पुलिस क्षेत्र में अवैध हथियार रखने, उनका प्रदर्शन करने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रख रही है।

पुलिस ने की आम नागरिकों से अपील

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस ने कहा है कि, किसी भी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने, हथियारों का प्रदर्शन करने अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध हथियारों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर