home page

22 पेटियों में रखी 187.200 लीटर अवैध शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

 | 
22 पेटियों में रखी 187.200 लीटर अवैध शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार


काेंडागांव, 28 अगस्त (हि.स.)। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने बीती रात काे आल्टाे के-10 कार से अन्य प्रांत की शराब का अवैध परिवहन करते दो आरोपितोंं श्याम सुंदर बघेल और तुलसी बघेल, निवासी सोरगांव, थाना भानपुरी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में वाहन से 22 पेटियों में रखी 1,440 नग पाव विदेशी मदिरा, कुल 187.200 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,72,800 तथा परिवहन में प्रयुक्त आल्टाे के-10 वाहन की कीमत करीब 5,10,000 है। दोनों को मिलाकर कुल 6,82,800 की सामग्री जब्त की गई।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं जिला आबकारी अधिकारी डिगेश देवांगन के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपितोंं की पहचान श्याम सुंदर बघेल और तुलसी बघेल, निवासी सोरगांव, थाना भानपुरी, जिला बस्तर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे उन्हें रिमांड पर रवाना किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे