home page

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो आराेपित गिरफ्तार

 | 
प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 11 मई (हि.स.)। बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने की तैयारी में बैठे दो आराेपियाें दीप सिंह उर्फ राजा (27 वर्ष) निवासी हाटकचोरा अनुकूल देव वार्ड और मोहित बघेल (23 वर्ष) निवासी अनुकूल देव वार्ड, जगदलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध नशीली कैप्सूल और नगद रकम बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे रिमांड़ पर रवान किया गया है।

बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटकचोरा स्थित बतख गोदाम चौक के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदेहियों दीप सिंह उर्फ राजा (27 वर्ष) निवासी हाटकचोरा अनुकूल देव वार्ड और मोहित बघेल (23 वर्ष) निवासी अनुकूल देव वार्ड, जगदलपुर को घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे पॉलीथिन से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल Pyeevon Spas Plus Tramadol Hcl के 53 पत्ते, कुल 424 नग बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 69 हजार 600 रुपये आंकी गई है। साथ ही 430 रुपये नगद भी जब्त किए गए। बस्तर पुलिस द्वारा जिले में नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे