home page

शहडोल: 735 किलो से अधिक गांजे साथ के दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
शहडोल: 735 किलो से अधिक गांजे साथ के दो आरोपी गिरफ्तार


शहडोल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के थाना जयसिंहनगर में मंगलवार को पुलिस द्वारा अवैध गांजा परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से कुल 735 किलो 440 ग्राम गांजा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसडीओपी ऋषभ चारी ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना जयसिंहनगर पुलिस मंगलवार को प्रभात गश्त के दौरान संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर चालक एवं खलासी से पूछताछ की गई तथा संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी के दौरान 18 बोरियों एवं 81 पैकेटों में भरा गांजा कुल वजन 735 किलो 440 ग्राम बरामद हुआ। ट्रक चालक 36 वर्षीय राहुल विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, निवासी ग्राम जमीनबारी, थाना निजामाबाद, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) तथा 50 वर्षीय खलासी नारायण मंडल पुत्र गोन्दो महतो, निवासी ग्राम अलगडीहा, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह (झारखंड) को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना जयसिंहनगर निरीक्षक अजय बैगा ने बताया कि ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹73,50,000,ट्रक की अनुमानित कीमत ₹40,00,000 तथा तीन मोबाइल फोन की कीमत ₹5,000। कुल कीमत लगभग ₹1,13,55,000 आंकीगई हैं।

कार्यवाई में एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ चारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक अजय बैगा, सउनि प्रमोद कुमार, सउनि सुरेश सिंह, प्र.आर. आदित्य शुक्ला, प्र.आर. रुस्तम सिंह, आर.ऋषिकांत मिश्रा, आर. नीरज शुक्ला, आर. धीरशाह बैगा, म.आर. खुशबू लोधी एवं साइबर सेल टीम शहडोल की सराहनीय भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला