home page

कांकेर के तोड़हुर गांव से 3.750 किलो गांजा के साथ दो आराेपित गिरफ्तार

 | 
कांकेर के तोड़हुर गांव से 3.750 किलो गांजा के साथ दो आराेपित गिरफ्तार


कांकेर, 26 अगस्त (हि.स.)। जिले के थाना बांदे पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में आज बुधवार काे दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तोड़हुर गांव में कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 3.750 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बांदे थाने में कार्रवाई उपरांत दोनों आरोपिताें को रिमांड पर रवाना किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पानावार से तोड़हुर की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। इसके बाद बांदे थाना पुलिस, बीएसएफ की जी ब्रांच और 94वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने तोड़हुर स्थित प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी की। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल से पहुंचे दोनों संदिग्धों को टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। कमल मंडल (37) के कब्जे से 2.230 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत एक लाख 11 हजार 500 रुपये है। उसके पास से 310 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की होंडा लिवो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। वहीं, चिरंजीत मंडल (37) के पास से 1.520 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 76 हजार रुपये बताई गई है। उसके पास से 500 रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। दोनों आरोपिताें से कुल 3.750 किलो गांजा, 810 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे