home page

27 हजार के चाेरी के सामान के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
27 हजार के चाेरी के सामान के साथ दो आरोपित गिरफ्तार


कांकेर, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने सेन चौक स्थित मिलन मार्केट की एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने रविवार देर रात दुकान का ताला तोड़कर लगभग 27,050 रुपये मूल्य के सिगरेट, पान मसाला एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था । आज साेमवार सुबह पीड़ित के द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शिवा बाल्मिकी और भरत साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपिताें ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आराेपियाें के विरूद्ध कार्रवाई उपरांत आज न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे