home page

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


हमीरपुर, 10 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में खेत में चारा काट रही किशोरी के साथ बाइक से आए बाहरी युवक ने बलात्कार किया है दूसरे युवक ने पहरेदारी की है। किशोरी ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार को दोपहर को बाहर भाग जाने की फिराक में खड़े दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिवार थाना के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी घर से कुछ दूर खेत में चारा काटने के लिए अकेले गई हुई थी। उसके चचेरी बहन के ससुराल के पड़ोसी दो युवक संदीप एवं दिनेश कुशवाहा बाइक से खेत के पास आ गए। किशोरी बहन की ससुराल में एक महीना रह चुकी थी जिससे दोनों युवक से जान पहचान हो गई थी। बाइक से युवक संदीप ने सुनसान पाकर उसको पकड़ कर जबरन बलात्कार किया है। दूसरा युवक खेत की रास्ता में टहलकर पहरेदारी करता रहा। किशोरी को किसी से ना बताए जाने की हिदायत देते हुए बाइक से दोनों युवक भाग गए थे। घर जाकर किशोरी ने अपनी मां को जानकारी दी, मां ने फोन कर उसके पिता को कानपुर से बुला लिया था, अपने चाचा दादा पिता के साथ आई किशोरी ने बुधवार को थाना में तहरीर दी थी। महिला कांस्टेबल ने किशोरी के बयान लिए थे। किशोरी की तहरीर पर गुरुवार को सुबह बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट थाना में दर्ज की गई है। बाहर भाग जाने की फिराक में दोनों युवक दोपहर को जल्ला गांव के मोड में खड़े हुए थे। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने दलबल के साथ जाकर दोनों युवकों को दबोच कर गिरफ्तार कर थाना ले आए। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने गुरुवार को शाम बताया कि बाहर भाग जाने के चक्कर में खड़े दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा