अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
| Aug 19, 2026, 18:53 IST
अजमेर, 19 अगस्त(हि.स.)। भिनाय थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नागौला क्षेत्र में आई-20 कार में सवार दो युवकों के पास अवैध हथियार बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध आई-20 कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लगी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 1 लाख रुपए नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र सिंह निवासी खोलपुरा, थाना कोटड़ी और भैरू सिंह निवासी देवरिया, थाना मांडल, दोनों जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में हेड कांस्टेबल नवल सिंह, कांस्टेबल ओमसिंह और कांस्टेबल सुरेश का विशेष योगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

