वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
जयपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे वाहन चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि पूर्व क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन और जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पार्क के पास खड़ी बाइक दस मिनट में गायब
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को परिवादी रोहित कुमार ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि 11 सितंबर को शाम उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल मालवीय नगर स्थित पार्क के नजदीक खड़ी की थी। 10 मिनट बाद जब वह वापस आया तो मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सौनू कुमार तिवाड़ी और चिंटू बर्मन के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।
बाइक को उक्त प्रकरण का चोरी गया माल होने पर जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

