अपहरण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
देवरिया, 02 अक्टूबर (हि.स.)। महुआडीह पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण के मुकदमे में प्रकाश में आए दो आरोपिताें को लीलापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपिताें ने दूसरे के नाम पर सिम हासिल कर अपने सहयोगियों को उपलब्ध कराया था। इसी सिम का इस्तेमाल अपहृत युवक के परिजनों से फिरौती मांगने में किया गया था।
उपनिरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि, 28 सितंबर को एक महिला ने अपने पुत्र आयुष सिंह के अपहरण का मुकदमा महुआडीह थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने 29 सितंबर को आयुष को गोरखपुर के पैडलेगंज के पास से सकुशल बरामद किया था। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में सत्या विश्वकर्मा और सौरभ राय उर्फ नवीन राय की भूमिका सामने आई।
गिरफ्तार आरोपिताें में चनेयपुर निवासी सत्या विश्वकर्मा (24) और गाैरीबाजार के साेहदरा निवासी सौरभ राय उर्फ नवीन राय (21) शामिल है। पुलिस ने मुकदमे में टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट की धारा 42(3)(ई) की बढ़ोतरी की है। मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपिताें की गिरफ्तारी, घटना में प्रयुक्त वाहन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को लेकर जांच जारी है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

