home page

अवैध आधार अपडेट,निर्माण एवं फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र उपयोग करने में दो अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
अवैध आधार अपडेट,निर्माण एवं फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र उपयोग करने में दो अभियुक्त गिरफ्तार


पश्चिम चम्पारण(बगहा),23अप्रैल(हि.स.)। बगहा पुलिस जिला के प्रभारी पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने कुछ व्यक्ति द्वारा गोवर्धना थानान्तर्गत तरकुलवा गांव में अधिकृत केंद्रों के बाहर अवैध रूप से आधार कार्ड का निर्माण एवं अपडेट करने का कार्य करने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान दो व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया,जिनका पहला नाम अजय कुमार उम्र 30 वर्ष, पिता नन्दलाल शर्मा, ग्राम-संतपुर वार्ड नं0-01, थाना-गोवर्धना और दूसरा नाम

रंजन कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता सुमन गिरी, ग्राम गुदगुदी वार्ड नं0-04, थाना-गोवर्धना है,दोनों जिला-पश्चिम चम्पारण निवासी है। इनके पास से दो लैपटॉप,दो मोबाइल फोन,दो प्रिंटर,एक आईरिस स्कैनर,एक फिंगरप्रिंट स्कैनर,एक वेब कैमरा, नव फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार अपडेट / निर्माण से संबंधित विभिन्न फॉर्म मिला है।

बगहा साइबर थाना ने प्रारंभिक जांच में यह पाया कि अभियुक्तगण अवैध रूप से आधार नामांकन / अपडेट कर रहे हैं तथा इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर रहें हैं,यह काम बहुत पहले से किया जा रहा है। इस संबंध में साइबर थाना, बगहा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में पुलिसअवर निरीक्षक सर्वेश कुमार, साईबर धाना, बगहा,सिपाही राजेश कुमार,गृह रक्षक हीरा लाल यादव और पिंकु कुमार यादव आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी