अनूपपुर: अधिवक्ता को नकली पिस्टल अड़ाकर अवैध वसूली व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर, 15 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कीकोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता को नकली पिस्टल अड़ाकर और बेसबाल का डण्डा अड़ाकर अवैध वसूली के लिए मारपीट और धमकी के दो आरोपी 20 वर्षीय शांतनू मौर्य एवं 21 वर्षीय दीपक पकवासा को शहडोल से गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्टल, लोहे का डण्डा और दो पहिया वाहन जप्त की गई है।
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की दोपहर पेट्रोल पंप पर मोपेड में पेट्रोल डलवाने पहुंचे अधिवक्ता मानवेन्द्र सिहं जैसे ही पेट्रोल डलाने वाला था। उसी समय दो पहिया पाहन क्रमांक एम पी 18 एमएच 4032 से दो नवयुवक आये और उनकी मोटर सायकल में भी 500 रूपये का पेट्रोल डलवाने के लिए विवाद करने लगे। अधिवक्ता द्वारा उनकी मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाने से मना किये जाने पर मोटर सायकल सवार एक युवक द्वारा पीछे कमर में खोंसकर रखी हुई पिस्टल निकालकर अड़ा दी गई और दूसरे नवयुवक द्वारा बाईक के लेग गार्ड में लगा हुआ लोहे का डण्डा निकालकर मारने की धमकी दी गई।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ता पेट्रोल पंप से अपने घर के लिए निकले जो रास्ते में दोनो नवयुवक द्वारा पुनः रोककर पेट्रोल के लिए रूपये की मांगी और गन्दी गन्दी गालियां और धमकी देकर लोहे के डण्डे से मारपीट की गई। जिस पर अपराध की धारा 119(1), 296 (बी), 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर दोनों अरोपितों की तलास प्रारंभ की। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरो एवं आरोपियो द्वारा प्रयुक्त दो पहिया वाहन से आरोपियो की पतासाजी के दौरान शांतनू मौर्य पुत्र सत्यनारायण मौर्य निवासी इंदिरा तिराहा बस्ती रोड अनूपपुर एवं दीपक पकवासा पुत्र अनिल कुमार पकवासा निवासी पीडब्लूडी आफिस के पास अनूपपुर को शहडोल से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन सहित लोहे का डण्डा तथा नकली पिस्टल को जप्त किया।
ज्ञात हो कि दोनों नवयुवको के विरूद्ध पूर्व से थाना कोतवाली में छेड़खानी एवं चोरी के आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी शांतनू मौर्य द्वारा पुलिस को दिये कथन में बताया गया है कि नकली पिस्टल और लोहे का डण्डा आनलाईन शापिंग एप से खरीदा गया था। प्रभारी पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम ने आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने हेतु पुलिस टीम को पुरूष्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

