home page

नाबालिग से दुष्कर्म के फरार दाे आरोपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग से दुष्कर्म के फरार दाे आरोपित गिरफ्तार


सुकमा, 06 जून (हि.स.)। जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपिताें काे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोप‍ितों को कार्रवाई उपरांत आज शन‍िवार को न्‍याय‍िक र‍िमांड पर भेज द‍िया है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को एक महिला ने थाना गादीरास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को दो युवकों जग्गावरम निवासी मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन और सुकमा निवासी राहुल सोड़ी उर्फ रुपेश सोड़ी ने प्रेम संबंध और विवाह का झांसा देकर अलग-अलग समय में कई बार शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि इस कथित शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तलाश कर पुलिस ने दोनों आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया । आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई उपरांत आज शनिवार काे न्यायिक अभिरक्षा में रवाना कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे