home page

अनूपपुर: उप्र के बूचडखाना जा रहे 21 मवेशियों सहित ट्रक जप्त, चालक गिरफ्तार, प्रकरण पंजीबद्ध

 | 
अनूपपुर: उप्र के बूचडखाना जा रहे 21 मवेशियों सहित ट्रक जप्त, चालक गिरफ्तार, प्रकरण पंजीबद्ध


अनूपपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की थाना भालूमाड़ा ने शनिवार को हनुमान मंदिर कुशियारा फाटक में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक सीजी 31 बी 8590 से 19 भैसा एवं 02 भैसी कुल 21 नग मवेशी को ठूस- ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरकर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था जिसे जप्त कर मवेशियो को कांजीहाउस कोतमा मे सुक्षार्थ में रखाया गया हैं। आरोप‍ित चालक 34 वर्षीय शहनबाज अहमद पुत्र इकबाल निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज थाना नबाजगंज उप्र को गिरफ्तार कर वाहन मालिक एवं मवेशी देने वाले सहित एक अन्य के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना से सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशी भर कर हरद से बदरा तरफ जा रहा जिस पर हनुमान मंदिर कुशियारा फाटक में घेराबंदी कर की गई जहां वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 31 बी 8590 को रोक कर जांच की गई जिसमें 19 भैसा एवं 02 भैसी कुल 21 नग मवेशियों को ठूस-ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरा गया था। मवेशियों की अनुमानित कीमती 10 लाख 50 हजार एवं वाहन का मूल्य 15 लाख कुल कीमती 25,50000/- रुपये आकी गई, जिसे जप्त किया गया। वहीं मौके से चालक शहनबाज अहमद पुत्र इकबाल अहमद को गिरफ्तार किया गया।

चालक ने बताया कि वाहन मालिक अजय कुमार सैनी, फिरोज उर्फ सोनू कुर्रेशी निवासी लपटा थाना जैतहरी से मवेशी भर जा रहा था जिसे उत्तरप्रदेश के बूचडखना ले जा रहा था। जप्तशुदा मवेशियो को कांजीहाउस कोतमा मे सुक्षार्थ में रखाया गया हैं। चालक, वाहन मालिक, लपटा थाना जैतहरी निवासी फिरोज एवं अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू मवेशी बाजार कोतमा के विरूद्ध अपराध धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192 ए एम.व्ही एक्ट का कायम कर जांच में लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला