home page

सुपौल में 6.75 लीटर विदेशी शराब व बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
सुपौल में 6.75 लीटर विदेशी शराब व बाइक के साथ युवक गिरफ्तार


सुपौल, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लहरनिया बादुर चौक पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार की रात एक युवक को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के करमिनियां गांव निवासी ज्योतिष कुमार, पिता भुनेश्वर यादव के रूप में की गई है। उसके पास से 750 एमएल की रॉयल स्टेज ब्रांड की कुल 9 बोतल (कुल 6.75 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई है।इसके साथ ही पुलिस ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उधर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र