home page

पुलिस ने दो आरोपित काे किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 | 
पुलिस ने दो आरोपित काे किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए


सुपौल, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला भारतीय न्याय संहिता बीएनएस एक्ट विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 118(1), 117(2), 109(1), 303(2), 352, 351(2) एवं 3(5) के अंतर्गत दर्ज किया गया था।गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान बद्री यादव पिता– मोतीलाल यादव एवं प्रभु यादव पिता– मिशरी लाल यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपित मलहनामा गांव के निवासी हैं।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र